logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

फसल बीमा कंपनियों ने किसानों का उड़ाया मजाक, 10 हजार किसानों को सिर्फ 8 लाख रुपये मंजूर, मिलेंगे सिर्फ 78 रुपये


अमरावती: सरकार की ओर से एक रुपये में फसल बीमा किया गया। लेकिन उसके बाद जब मुआवजा देने का समय आया तो फसल बीमा कंपनी और सरकार ने किसानों का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. खबर है कि अमरावती जिले के किसानों के खाते में 78-78 रुपये जमा किये जायेंगे. किसानों को अग्रिम राशि के रूप में मात्र 78 रुपये मिलेंगे. 10 हजार किसानों को मात्र 8 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

अमरावती जिले की कुछ तहसीलों में बारिश की कमी और कुछ में अत्यधिक बारिश के कारण फसलें खराब हो गयी हैं. इन फसलों का मुआवजा पाने के लिए फसल बीमा कंपनी के पास शिकायतें आने लगीं। कंपनी के पास 82,005 सूचनाएं दर्ज की गईं। कंपनी ने 61,640 आवेदनों की जांच की. इसके अलावा 3947 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिये गये हैं. लेकिन, सिर्फ 10 हजार किसानों को ही आठ लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

इस साल बारिश की कमी के कारण बुआई में एक महीने की देरी हुई और जुलाई महीने में 44 राजस्व हलकों में भारी बारिश हुई. नतीजतन जिला प्रशासन की रिपोर्ट है कि कम से कम 80 हजार हेक्टेयर में लगी फसल को 33 फीसदी नुकसान हुआ है. इसलिए, योजना में भाग लेने वाले किसानों ने निर्धारित अवधि के भीतर कृषि विभाग, संबंधित बैंकों, ऐप और फसल, बीमा कंपनियों को अग्रिम सूचना दी है। हालांकि किसानों का आरोप है कि फसल बीमा कंपनियों ने किसानों को गुमराह किया है.

राज्य में और खासकर विदर्भ में किसान बंजरता और कर्ज से परेशान हैं. हाल ही में, ऐन दिवाली के अवसर पर, जब धामनगांव रेलवे में तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली, तो बीमा कंपनी किसानों को केवल 78 रुपये की अग्रिम राशि दे रही है। इससे हरकत से किसानो में रोष है. जिले में संतरा, मोसंबी, कपास, अरहर की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और बीमा कंपनी व सरकार उचित तरह काम नहीं कर रही है. किसानों का आरोप है कि सरकार और बीमा कंपनी जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है.