logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फसल बीमा कंपनी ने खारिज किए 4 हजार आवेदन, कहीं बारिश की कमी और कहीं भारी वर्षा के कारण फसल को नुकसान हुआ


अमरावती: जिले के कुछ तहसील में बारिश की कमी और कुछ में अत्यधिक बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है. इन फसलों का मुआवजा पाने के लिए फसल बीमा कंपनी के पास शिकायतें आई हैं.

कंपनी के पास अब तक 82,005 सूचनाएं दाखिल की जा चुकी हैं. कंपनी द्वारा अब तक 61,640 आवेदनों की जांच की जा चुकी है. इसके अलावा 3947 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिये गये हैं.

इस साल बारिश की कमी के कारण बुआई में एक महीने की देरी हुई और जुलाई महीने में 44 राजस्व इलाकों में भारी बारिश हुई. नतीजतन जिला प्रशासन की रिपोर्ट है कि कम से कम 80 हजार हेक्टेयर में लगी फसल को 33 फीसदी नुकसान हुआ है.

इसलिए, योजना में भाग लेने वाले किसानों ने निर्धारित अवधि के भीतर कृषि विभाग, संबंधित बैंकों, ऐप और फसल बीमा कंपनियों के पास पूर्व सूचना दाखिल कर दी है. किसानों का आरोप है कि इसके लिए कंपनी स्तर पर पंचनामा चल रहा है लेकिन प्रक्रिया धीमी है.