logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फसल बीमा योजना मुआवजा मानदंड, नुकसान के 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने पर ही सहायता


अमरावती: राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक रुपये में फसल बीमा योजना लागू की है, इसलिए कई किसानों ने इस वर्ष खरीफ सीजन की फसल के लिए बीमा कराया है। जिले में सात लाख किसानों ने फसल बीमा योजना का लाभ उठाया। लेकिन नुकसान के 72 घंटे के भीतर संबंधित फसल बीमा कंपनी के ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा तभी मुआवजा मिलेगा, अन्यथा मुआवजे से वंचित रहेंगे।

खरीफ सीजन के दौरान फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों, बाढ़ और तूफान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना लागू की है ताकि किसानों को मुआवजे के रूप में उचित मुआवजा मिले।

यह योजना राज्य सरकार के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है और इस वर्ष किसानों को एक रूपये में फसल बीमा योजना उपलब्ध करायी गयी है। इसका लाभ सवा लाख  आवेदक किसानों ने उठाया है।