logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में लगभग 30 लाख हेक्टेयर में बुआई, आठ लाख हेक्टेयर में फसल हुई बर्बाद


अमरावती: देरी के बाद हुई तेज बारिश खरीफ की खेती को भरी नुकसान हुआ है. पश्चिम विदर्भ में अब तक औसत क्षेत्रफल का 94.5 फीसदी यानी 29.92 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है. इस बीच बारिश से आठ लाख हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान हुआ है. इस एरिया का कम से कम दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र बंजर रह जाने की संभावना है.

क्षेत्र में 5 जुलाई से शुरू हुई बारिश अभी तक नहीं रुकी है. जुलाई में अनुमानित औसत की तुलना में 170 फीसदी बारिश दर्ज की गई है. इस बीच लगातार भारी बारिश और मूसलाधार बारिश से इलाके की कम से कम 20 फीसदी फसलें प्रभावित हुई हैं. इसमें से नापेर क्षेत्र में बुआई रबी सीजन में ही होने की संभावना है. पश्चिम विदर्भ में इस वर्ष के खरीफ के लिए 31.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित किया गया था. मृग और आर्द्रा नक्षत्र सूखने रह जाने के कारण बुआई में देरी हुई. लेकिन बारिश लौटने के बाद खरीफ की बुआई पूरी हो चुकी है.

इनमें अमरावती जिले में 6.46 लाख हेक्टेयर (95 प्रतिशत), यवतमाल में 8.57 लाख हेक्टेयर (95 प्रतिशत), अकोला में 4.15 लाख हेक्टेयर (94 प्रतिशत), वाशिम में 3.86 लाख हेक्टेयर (96 प्रतिशत) और बुलढाणा जिले में 6.89 लाख हेक्टेयर (94 प्रतिशत) क्षेत्र में बुआई की गई है.