logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 35 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, चांदुर बाजार में सबसे ज्यादा नुकसान


अमरावती: अमरावती जिले में शनिवार रात बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 523 गांवों में गेहूं सहित 35,389 हेक्टेयर फल और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा 23,692 हेक्टेयर का नुकसान चांदुर बाजार तहसील में हुआ है. जिला कलेक्टर ने प्रभावित फसलों का पंचनामा करने के निर्देश दिये हैं.

इस आपदा में 1979 हेक्टेयर में देर से बोया गया गेहूं, 38 हेक्टेयर में चना, 626 हेक्टेयर में ज्वार, 229 हेक्टेयर में तिल, 1 हेक्टेयर में पपीता, 18,270 हेक्टेयर में संतरे, 445 हेक्टेयर में केले, 6 हेक्टेयर में आम और 96 हेक्टेयर में अन्य फसलों को क्षति हुई है.

इस बेमौसम बारिश में भातकुली में 52.33 हेक्टेयर, चांदूर रेलवे 27, धामनगांव 188, अचलपुर 3918, अंजनगांव सुर्जी 338, दर्यापुर 378, मोर्शी 6787, चांदूरबाजार 23692 और अमरावती तहसील में 10 हेक्टेयर में बड़ा नुकसान होने की रिपोर्ट जिला कलेक्टर ने दी है।