logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपर वर्धा बांध में वर्तमान में केवल 42.68 प्रतिशत जल संग्रहण, बांध क्षेत्र में भारी बारिश का इंतजार


अमरावती: मोर्शी से मात्र आठ किमी दूर स्थित अपर वर्धा बांध का जलाशय स्तर 6 जुलाई को 338.13 मीटर था। 30 अप्रैल और उसके बाद मई माह में जलाशय स्तर 33,880 मीटर था। उस समय बांध 47.64 प्रतिशत भरा था। अब 6 जुलाई से बांध केवल 42.68 प्रतिशत भरा है।

अपर वर्धा बांध का निर्धारित जलाशय स्तर 342.50 रखा गया है। इस वर्ष मानसून सत्र की शुरुआत के बाद दो दिनों की बारिश के कारण मध्य प्रदेश से होकर बहने वाली माहू नदी में थोड़ी मात्रा में पानी आया, जिससे जलाशय का स्तर दो सेंटीमीटर बढ़ गया। हालाँकि, अब मोर्शी तहसील में बहुत कम वर्षा होने के कारण जुलाई के महीने में जलाशय का स्तर फिर से कम हो गया है। 

अपर वर्धा बांध के जलाशय से मोर्शी और वरुड, अमरावती नगर निगम, रतन इंडिया, एमआईडीसी के साथ-साथ हिवरखेड, लोणी, राजुरा आदि गांवों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस वर्ष जून माह में बहुत कम वर्षा हुई। 5 जुलाई तक मोर्शी शहर सहित तहसील में बहुत कम बारिश होने के कारण आलशाया का स्तर नहीं बढ़ा है, इसके विपरीत जल स्तर घट रहा है।