logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विपक्षी नेताओं के पत्र पर बोले DCM देवेंद्र फडणवीस, कहा- जिन्होंने गलत रास्ते से पैसा कमाया उन पर हो रही कार्रवाई 


अमरावती: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ) की गिरफ़्तारी को लेकर आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई में नौ विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी नेताओं ने भाजपा (BJP) पर हमला बोलते हुए सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) का दुरुयोग करने का आरोप लगाया है। विपक्षी नेताओं के इस आरोप पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने प्रतिक्रिया दी है। 

रविवार को अखिल भारतीय कलार समाज महासभा में शामिल होने अमरावती पहुंचे फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “किसी व्यवस्था का दुरूपयोग नहीं हो रहा है बल्कि अवैध रूप से पैसा कमाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अगर उन्हें लगता है कि, उनपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए तो उन्हें अपने ऐसे कामों पर रोक लगा देनी चाहिए।"

दुरूपयोग का दें साबुत 

वहीं विपक्षी पार्टी से भाजपा में शामिल होने पर उनकी जांच बंद होने के आरोप पर भी फडणवीस ने जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा कि, जितने भी नेता सभी की जांच शुरू है, किसी भी की जांच बंद नहीं की गई है। अगर न्याय नहीं है, तो अदालत है न। विपक्षी दलों के नेताओं को मशीनरी के ऐसे दुरूपयोग का उदाहरण दिखाना चाहिए।”

पत्र लिखने वालों में शरद पवार भी शामिल 

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार भी शामिल है। इसी के साथ आप मुखिया अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, बीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल है।