logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: त्योहारों के चलते बढ़ी फलों की मांग, आवक और कारोबार में भी बढ़ोतरी


अमरावती: नवरात्रि और रमज़ान के त्यौहार के चलते फलों की मांग बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अमरावती में कलिंगर, तरबूज, पपीता, अंगूर, अनार, संतरा, मोसम्बी जैसे फलों की आवक, मांग और कारोबार बढ़ गया है। 

गर्मी के कारण फल बाजार में इस समय विदेशी फलों की भारी आमद देखने को मिल रही है। रंग, गुणवत्ता, स्वाद, आकर्षक पैकिंग और टिकाऊपन के कारण विदेशी फलों की उपभोक्ता मांग बढ़ रही है। 

पिछले कुछ वर्षों में थोक बाज़ार में बिकने वाले विदेशी फलों की मात्रा तीन गुना बढ़ गई है। परिणामस्वरूप, आयातित फल बेचने वाले व्यापारियों की संख्या भी बढ़ गई है। कारोबारी बता रहे हैं कि विदेशी फलों में सेब, ड्रैगन फ्रूट, चेरी, नाशपाती, बड़े अंगूर, मीठी इमली समेत कई फलों की मांग है।

इसके साथ ही बाजार में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, बड़े अंगूर, प्लम, लाल चेरी, नाशपाती, ब्लू बेरी, लाल और हरा अमरूद, मैंगो, और अनानास जैसे फलों को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है।