logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कलेक्टर को दिया निर्देश, बारिश से संतरे के नुकसान का तत्काल करें पंचनामा


अमरावती: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने वरुड तहसील के नवासा पारडी में खेत में संतरे की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उनके साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल, विधायक देवेन्द्र भुयार, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी राहुल सातपुते उपस्थित थे। इस दौरान पवार ने वरुड क्षेत्र में बारिश के कारण संतरे की फसल के मुआवजे के लिए तुरंत पंचनामा करने का निर्देश दिया.

पिछले दिनों वरुड क्षेत्र में बारिश के कारण संतरे की फसल को नुकसान हुआ है. इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. फसल का निरिक्षण करने के बाद पवार ने कलेक्टर एवं संभागायुक्त को फोन पर इस नुकसान का तत्काल पंचनामा किए जाने और किसानों को बीमा सहायता दिलाने पर विचार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि पहले चरण में पंचनामा हो चुका है, लेकिन किसानों के अत्यधिक नुकसान को देखते हुए दूसरे चरण में भी पंचनामा बनाकर तत्काल मंत्री स्तर पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को सहायता दिलाने के लिए उचित सहयोग किया जाएगा।