logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बिना औद्योगिक शांति लाए नहीं होगा विकास, डॉ. पंजाबराव देशमुख की 58वीं पुण्यतिथि के दौरान बोले उपमुख्यमंत्री फडणवीस


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसी भी क्षेत्र या जिले में आद्योगिक विकास को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "वहीं ज्यादा विकास होता है जहां आद्योगिक शांति होती है। बे बुनियाद मांगो को लेकर आंदोलन करना, हड़ताल करना इससे उद्योग नहीं लगते।" सोमवार को फडणवीस एक दिन के अमरावती दौरे पर पहुंचे थे, जहां वह शिक्षा महर्षि डॉ. पंजाबराव देशमुख की 58वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।

फडणवीस ने कहा, "नंदगांवपेठ के औद्योगिक क्षेत्र में थर्मल पावर प्रोजेक्ट के अलावा कोई बड़ा उद्योग नहीं था. अब कई कपड़ा उद्योग स्थापित किए गए थे। रेमंड, सियाराम जैसी कंपनियों ने यहां फैक्ट्रियों के विस्तार की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जगह पर 'पीएम मित्र' योजना के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की है। इससे करीब 10 हजार करोड़ का निवेश और 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।" उन्होंने कहा, "अब इस क्षेत्र में औद्योगिक शांति बनाए रखने का काम जनप्रतिनिधियों को करना है। यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि मुंबई में कोई मिल न हो।"

शहर का पुरान गौरव वापस लाने का प्रयास

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अमरावती में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहा है। बेलोरा एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सुविधा, रिद्धापुर स्थित मराठी भाषा विश्वविद्यालय, हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल स्थित खेल विश्वविद्यालय, शिव छत्रपति उद्यान जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार अमरावती शहर के पुराने गौरव को वापस लाने की पूरी कोशिश करेगी।"