logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

धामणगांव, वरुड, मोर्शी और मोजरी स्टेशन होंगे विकसित, अमृत भारत योजना के तहत होगा काम


अमरावती: मध्य रेलवे नागपुर के अंतर्गत आने वाले आने अमरावती जिले कई रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की योजना शुरू हो गई है। शुक्रवार को नागपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मध्य रेलवे नागपुर मंडल के एडीआरएम हरी सिंह ने बताया कि, अमृत भारत योजना के अंतर्गत जिले के कई रेलवे स्टेशनो को विकसित किया जाएगा। इस दौरान करोडो रूपये खर्च कर यात्रियों को लिफ्ट, वोटिंग रूम जैसी सुविधा दी जाएगी। 

जिले के इन स्टेशनों का होगा विकास 

सिंह ने बताया कि, नागपुर डिवीजन के अंतर्गत 30 स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें अमरावती जिले के धामणगांव, वरुड, मोर्शी और मोजरी स्टेशन को अमृत योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इन स्टेशनों को भविष्य के आधार पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, जल्द ही इसको लेकर टेंडर निकाला जाएगा।"

इन सुविधाओं का होगा निर्माण 

इस योजना के तहत सभी चयनित स्टेशन मेगा अपग्रेडेशन से प्रेरित सुविधाओं से लैस होंगे। जिसके तहत इन स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आमतौर पर 840 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। गिट्टी रहित ट्रेक बनेगा। इंटरनेट की सुविधा विकसित होगी। पैदल मार्ग बनेंगे। आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। वेटिंग रूम बनाए जाएंगे और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा की जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म शेड का विस्तार, कोच इंडिकेटर, अलाउंस सिस्टम, फुटओवर ब्रिज, प्रतिक्षालय, लिफ्ट, सुलभ कंपलेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।