logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: त्योहारों में गेहूं की जगह ज्वार का वितरण, नवंबर तक सरकारी दुकानों पर जारी रहेगा ज्वार-चावल वितरण


अमरावती: अमरावती ज़िले में त्योहारों के मौके पर राशन कार्डधारकों को उम्मीद थी की उनको इस बार मोटे अनाज मिलेंगे लेकिन कार्डधारकों को गेहूं नहीं, बल्कि इस  बार ज्वार और चावल बांटा जा रहा है। इससे लाभार्थियों में नाराज़गी और निराशा का माहौल देखा जा रहा है। अब सितंबर से नवंबर तक राशन कार्ड धारकों को केवल ज्वारी और चावल का ही राशन मिलेगा।

पहले त्योहारों में राशन कार्डधारकों को सरकारी धान्य दुकानों से विशेष रूप से गेहूं दिया जाता था। लेकिन राज्य सरकार की लाडली बहन योजना शुरू होने के बाद यह परंपरा बंद कर दी गई। सितंबर महीने से राशन वितरण फिर से शुरू हुआ, लेकिन हर सरकारी दुकान पर अब प्रत्येक यूनिट को केवल 1 किलो ज्वार और 4 किलो चावल दिया जा रहा है। लाभार्थियों का कहना है कि त्यौहार के समय सरकार को अतिरिक्त गेहूं देना चाहिए था, परंतु अब उन्हें मजबूरी में ज्वार की रोटियाँ बनानी पड़ रही हैं। 

जिला आपूर्ति विभाग विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था नवंबर तक जारी रहेगी। यानी आने वाले त्योहारों में भी राशन कार्डधारकों को गेहूं के बजाय ज्वार और चावल ही मिलेगा। गौरतलब है कि जून महीने में बारिश के चलते एक साथ तीन महीने का राशन वितरित किया गया था, जिससे जुलाई और अगस्त में वितरण बंद रहा। अब सितंबर से वितरण फिर शुरू हुआ है।