logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिला बैंक ने किया सर्वाधिक 100 प्रतिशत फसल ऋण आवंटन, किसानों को राहत


अमरावती: इस वर्ष के खरीफ सीजन के फसली ऋण आवंटन में जिला केन्द्रीय बैंक ने रिकार्ड 100 प्रतिशत ऋण आवंटन किया है। इसकी तुलना में, राष्ट्रीयकृत बैंक 79 प्रतिशत पर बसे हैं। जिला प्रशासन के अनुसरण एवं जिला बैंक के शत प्रतिशत आवंटन से जिले में औसतन 88 प्रतिशत फसल ऋण आवंटित हो चुका है।

जिले में बैंकों को 1450 करोड़ का फसली ऋण आवंटन तय किया गया है। इसकी तुलना में फिलहाल 1,08,250 खाताधारकों को 1271.32 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

ऋण माफी योजना के चलते अधिकांश किसानों ने नया फसल ऋण लिया है। इसमें जिला बैंक ने मई के अंतिम सप्ताह से ऋण बांटना शुरू कर दिया। हालाँकि, राष्ट्रीयकृत बैंकों ने इस प्रक्रिया को जून के अंत के बाद बढ़ा दिया है।

फसल ऋण वितरण की वर्तमान स्थिति 
वर्तमान में 52271 किसानों को 656.33 करोड़ मतलब 83 प्रतिशत। वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 1911 खाताधारकों को 32.58 करोड़ यानी 44 परसेंट। जबकि ग्रामीण बैंक ने 1457 खाताधारकों को 19.34 करोड़ यानी 111 फीसदी फसली ऋण बांटा है। इसके अलावा जिला बैंक ने 52611 खाताधारकों को 563.07 करोड़ का फसली ऋण वितरित किया है।