logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: संभागीय आयुक्त निधि पाण्डेय ने दिए निर्देश, नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान


अमरावती: संभागीय आयुक्त डॉ. निधि पाण्डेय ने आज कांतानगर स्थित कर्मचारियों की कॉलोनी और क्षेत्र का दौरा किया और वहां सुविधाओं का जायजा लिया. आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के कांतानगर क्षेत्र के निवासियों की नागरिक सुविधाओं की समस्याओं एवं परेशानियों का शीघ्र समाधान किया जाए. 

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है. मानसून के दौरान सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़े-मकौड़े अधिक पाए जाते हैं. इसलिए आवासीय कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट, पहुंच मार्ग, पेड़ों की कटाई, शहरी स्वच्छता आदि का काम सबसे पहले किया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने आदेश दिया कि लोक निर्माण विभाग, जिन आवासों में कर्मचारी रहते हैं, उनकी मरम्मत, रंग-रोगन, रोशनी, सड़क, पानी की उपलब्धता आदि सुविधाओं को सुधारें.

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविश्यंत पांडा, मनपा आयुक्त देवीदास पवार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रूपा गिरासे, कार्यकारी अभियंता चंद्रकांत मेहेत्रे, तहसीलदार संतोष काकड़े सहित कार्यान्वयन प्रणाली के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.