logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती वासियों की पेयजल की चिंता मिटी, बांध में 70 फीसदी जल भंडारण


अमरावती: पिछले कुछ दिनों से बांध क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी है. अपर वर्धा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में आज तक कुल 426 मिमी बारिश दर्ज की गई. बांध 70.10 प्रतिशत भर चुका है. तो कम से कम अब पीने के पानी की चिंता खत्म हो गई है.

जिले में सिंचाई एवं पेयजल के लिए महत्वपूर्ण अपर वर्धा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में संतोषजनक वर्षा के कारण बांध में 396.05 मिलियन घन मीटर यानी 70.22 प्रतिशत पानी संग्रहित हो चुका है.

अपर वर्धा बांध की परियोजना रिपोर्ट में मंजूर किए गए 564 मिलियन घन मीटर 77 मिलियन घन मीटर जल भण्डारण अमरावती, बडनेरा, मोर्शी, वरूड, नंदगांव पेठ, हिवरखेड और 11 गाँव, लोनी-जरोड और 14 गांव, मोर्शी 70 गांव के लिए जल आपूर्ति योजना संकल्पित है. 200 दलघमी जलाशय सिंचाई के लिए आरक्षित है. 

अब तक 82 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित की जा चुकी है. पिछले साल इसी अवधि में अपर वर्धा बांध में 450 दलघमी यानी 79.83 फीसदी पानी जमा हुआ था. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल पानी का भंडारण कम है, लेकिन पीने के पानी के लिए यह पर्याप्त है.