logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

निधि के अभाव के चलते अमरावती के 47 गांवों के जलजीवन कार्य ठप्प, गर्मी में पानी के लिए भटकने को मजबूर नागरिक


अमरावती: अमरावती जिले में पानी की कमी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। स्थिति यह है कि निधि के अभाव से जलजीवन मिशन के तहत शुरू किए गए 47 गांवों के जलापूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। जिला परिषद को शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये के निधि की प्रतीक्षा है, जिसके कारण कई ठेकेदारों ने काम रोक दिए हैं। नतीजतन, ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसी गर्मी में पानी के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।

जिले में जलजीवन मिशन के तहत कुल 666 कार्यों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 607 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन शेष 47 कार्य अभी भी अधूरे हैं। निधि अभाव से इन कार्यों की गति धीमी पड़ गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त हो रही है।

इस बीच, मेलघाट क्षेत्र के नौ गांवों में पानी की कमी और अधिक तीव्र हो गई है और प्रशासन द्वारा वर्तमान में 20 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। हालांकि, बढ़ते तापमान से पानी की मांग बढ़ रही है, जिससे टैंकर व्यवस्था भी अपर्याप्त साबित हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों को रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी नाराजगी व्यक्त हो रही है। शासन ने तत्काल निधि उपलब्ध कराकर रुके हुए कार्य पूर्ण करवाने चाहिए, ऐसी मांग अब जोर पकड़ रही है।