logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एसटी महामंडल द्वारा धर्मवीर आनंद दिघे स्वास्थ्य जांच योजना का प्रभावी क्रियान्वयन


अमरावती: महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए धर्मवीर आनंद दिघे स्वास्थ्य जांच योजना लागू की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। इसी उद्देश्य से धर्मवीर आनंद दिघे स्वास्थ्य स्क्रीनिंग योजना निगम के संकल्प के तहत यह योजना पूरे महाराष्ट्र में लागू की गई है। 

राज्य परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी आयु 40 वर्ष एवं अधिक है। उनके लिए हर दो वित्तीय वर्ष में एक बार सभी मेडिकल परीक्षाएं अनिवार्य कर दी गई हैं। इसके तहत महिला कर्मचारियों के लिए सीबीसी, थायराइड, ब्लड शुगर-ए एचबीएआईसी, कोलेस्ट्रॉल, लिवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, बोन डेंसिटी, एक्स-रे, ईसीजी, सीआरपी टेस्ट, आई टेस्ट आदि अनिवार्य कर दिया गया है।

इस संबंध में प्राप्त परिपत्र के अनुसार अमरावती मंडल में इसे नियमित रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। पूरे महाराष्ट्र में उप महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), कार्यशाला प्रबंधक, विभाग नियंत्रक की ओर से आपस में उचित समन्वय स्थापित कर संबंधित योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। अमरावती डिवीजन के डिवीजन कंट्रोलर-नीलेश बेलसरे ने यह जानकारी दी।