logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: वरुड-अमरावती मार्ग पर आयशर ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन की मौके पर मौत, छह लोग घायल


अमरावती: बेनोडा (शहीद) पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अमरावती रोड पर लखारा फाटा के पास एक आयशर और पिकअप के बीच टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में अचलपुर के दो और पांढरघाटी के एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस हादसे से आम नागरिकों में एक बार फिर डर पैदा हो गया, जिसके चलते अवैध यातायात पर लगाम लगाने की मांग की जा रही है।

रात करीब 9 बजे आयशर ट्रक वरूड से अचलपुर की ओर जा रहा था और पिकअप वाहन मोर्शी से वरूड जा रहा था। तभी बेनोदा (शहीद) पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले अमरावती रोड पर लखारा फाटा के पास अनियंत्रित और तेज रफ्तार से चल रहे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, छह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ को मामूली चोटें आईं। इस हादसे में राजेश रमेशराव युवनाते (20), तौफीक शाह फारूक शाह (32) और शेख नाजिम शेख साबिर (40) की मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नासिर मोहम्मद साबिर, मोहम्मद निसार मोहम्मद मतीन, मोहम्मद कैसर मोहम्मद मतीन तीनों को आगे के इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है। मोहम्मद आबिद, मोहम्मद मुजाहिद और मोहम्मद अरशद का वरूड ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।