logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती शहर में अगले छह दिनों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, उमस और गर्मी से बढ़ेगी परेशानी


अमरावती: अमरावती शहर वासियों के लिए आने छह दिन थोड़े मुश्किल भरे रह सकते हैं। मरम्मत काम के लिए महावितरण आने वाले छह दिनों तक बिजली की आपूर्ति नहीं करेगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण उमस और गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

बिजली वितरण कंपनी महावितरण कंपनी आज गुरुवार से बिजली व्यवस्था की मरम्मत का काम शुरू करेगी। बारिश और तूफान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, इसलिए बारिश के मौसम को देखते हुए रखरखाव और मरम्मत के काम के लिए अमरावती शहर में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। महावितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। चूंकि आज से छह दिनों तक सुबह के समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इसलिए नागरिकों को असुविधा होने की संभावना है।