logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, तीन मंडलों में 100 मिमी से अधिक बारिश


अमरावती: अमरावती जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है। कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जिससे किसानों को राहत मिली है, लेकिन कुछ स्थानों पर घरों और पशुधन को नुकसान भी पहुंचा है।

अमरावती जिले में मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसून की जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई है। जिले के 10 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है, जबकि तीन मंडलों में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। धारणी में सबसे अधिक 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नांदगांव खंडेश्वर में 118.5 मिलीमीटर और मंगरूल में 113.25 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में औसतन 39.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

भारी बारिश के चलते धारणी और भातकुली तहसीलों में चार घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं चिखलदरा तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में किसी प्रकार की जनहानि या मानव घायल होने की घटना सामने नहीं आई है। प्रशासन के अनुसार अब तक फसलों के नुकसान की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है और खरीफ सीजन की तैयारियों को गति मिली है।