logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कपास की सही कीमत नहीं मिलने से किसान आक्रोशित, सड़क पर कपास फेंककर जताया रोष, पुलिस ने किसान को हिरासत में लिया


अमरावती: कपास की सही कीमत नहीं मिलने से किसान आक्रोशित हैं। ऐसे में कृषि उपज की पर्याप्त कीमत नहीं मिलने के कारण किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दरियापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर कपास से भरा एक ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और सड़क पर कपास फेंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।  

तहसील के लाखापुर के किसान रंजीत  धर्माले दो-तीन दिनों से अपने खेत से कपास चुनकर सीधे बिक्री के लिए बाजार ले जा रहे थे। लेकिन कपास की कीमत संतोषजनक नहीं होने के कारण निराश किसान ने अपना कपास से भरा ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा कर दिया और ट्रॉली में रखी कपास को सड़क पर फेंक दिया। 

इस समय ये देखकर कई किसान भी इसमें शामिल हो गए। इस बीच सड़कों पर यातायात बाधित होने से दरियापुर के थानेदार संतोष टाले ने किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसान अपने रुख पर अड़े रहे। जिसके बाद  किसान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और सड़क पर यातायात को सुचारू किया। एक ओर  बेमौसम बारिश से किसान परेशान हैं। दूसरी ओर, कृषि उपज को पर्याप्त मूल्य नहीं मिलने से किसानों का असंतोष बढ़ रहा है।