logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कपास की उचित कीमत नहीं मिलने के कारण चिंता में किसान, मौसम की बेरुखी ने मेहनत पर फेरा पानी


अमरावती: अमरावती जिले के चांदुर बाजार तहसील में कपास की कम कीमत के कारण किसान काफी परेशान हो गए हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इस बार मौसम की बेरुखी की वजह से कपास का उत्पादन कम हुआ है, लेकिन अब कीमत नहीं मिलने के कारण किसान काफी चिंतित है। 

कपास को सफ़ेद सोना भी कहा जाता है, क्योंकि अच्छा उत्पादन होने से किसानों की आमदनी भी बढ़ जाती है। इस बार भी किसानों को उम्मीद थी कि पैदावार अच्छी होने पर उन्हें मुनाफा होगा। बेमौसम बारिश के बाद कपास की कीमत गिरकर 6900 रुपये पर आ गई है।

चांदुर बाजार के किसानों को उम्मीद थी कि इस साल शुरुआत से ही कपास को अच्छे दाम मिलेंगे। लेकिन किसानों को फिर निराशा हाथ लगी है। पिछले साल कपास को अच्छे दाम मिले थे। अंतिम चरण में दाम बढ़ने से किसानों से ज्यादा फायदा व्यापारियों को हुआ। 

कपास की बुआई के बाद मौसम के अनुकूल रहने से कपास की फसल शुरुआत में अच्छी थी, लेकिन बाद में उत्पादन में कमी के कारण किसान उदास थे। रही सही कसर बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी। इससे उत्पादन में भारी गिरावट आयी है।  

बाजार में जब कपास की बिक्री शुरू हुई तो कीमत 7600 रुपये थी। तब उम्मीद थी की कीमत तेजी से बढ़ेगी, लेकिन अब कीमत बढ़ने की संभावना धूमिल हो गई है। कपास की कीमत गिरकर 6500 रुपए पर आ गई है। एक के बाद एक संकट के कारण इस साल का सीजन भी किसानों के हाथ से निकल गया है। इसलिए अब किसानों ने सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने की मांग की है।