logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: टिप्पर की टक्कर से महिला सहायक पुलिस निरीक्षक गंभीर रूप से घायल


अमरावती: रविवार सुबह कैंप के बियानी चौक पर ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में राजापेट पुलिस स्टेशन की एपीआई प्रियंका कोठेवार (38) गंभीर रूप से घायल हो गई।

एपीआई प्रियंका सुबह अपनी एक्टिवा से राजापेठ पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर जा रही थी. उसी समय बियानी चौक से तपोवन मार्ग से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। चपराशी पुरा रोड पर जब ट्रक के मुड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। 

घटना की जानकारी मिलने पर फ्रेजरपुरा पुलिस पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।