logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती कृषि विभाग के प्रशिक्षण सभागृह में लगी आग, हॉल में रखा हुआ सामान जलकर राख


अमरावती: जिले के कृषि अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण हॉल में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही महापालिका के अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में हॉल में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया।   

कृषि अधीक्षक कार्यालय का यह प्रशिक्षण हॉल 100 लोगों की क्षमता वाला है, जिसमें पुराने टूटे फर्नीचर, निम्न गुणवत्ता वाले कॉटन बैग और पुराने कागजात रखे गए थे। रविवार शाम को अचानक आग लगने की घटना हुई। इस समय कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सायन्सकोर मैदान में आयोजित कृषि प्रदर्शन में व्यस्त थे, जबकि रविवार होने के कारण केवल चौकीदार ही कार्यालय में मौजूद था। चौकीदार ने घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन दल को दी, जिससे आग पर काबू पाया गया। 

इस आग के कारण सभी सामान जलकर खाक हो गए। कृषि अधीक्षक राहुल सातपुते ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। इस घटना के बाद, कृषि विभाग के अधिकारियों ने नुकसान की जांच शुरू कर दी है।