logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शिवसेना ठाकरे गुट के नेता की कार पर फायरिंग, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच


अमरावती: शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और अमरावती जिला प्रमुख गोपाल अरबट की कार पर वलगांव से दर्यापुर मार्ग पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना में गोपाल अरबट को कोई चोट नहीं आई। 

इस घटना से अमरावती जिले के राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल मची हुई है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। ठाकरे गुट के गोपाल अरबट ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख अरुण पडोले के इशारे पर मेरी कार पर हमला किया गया।   

उनकी इनोवा कार पर किसी अज्ञात शख्स ने फायरिंग की थी. आरोपियों ने अरबट की कार पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग में कार के शीशे टूट गए। इसी बीच चीख-पुकार मचते ही आरोपी मौके से भाग गए।  

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जाँच के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।