logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पहले आवेदन भरें.. फिर एनओसी; महाराष्ट्र बैंक का मनपा को पत्र


अमरावती: सिटी बस सेवा पिछले एक हफ्ते से बंद है। इसी के मद्देनजर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत महाराष्ट्र बैंक ने अमरावती महानगर पालिका को पत्र लिखा है। जिसमें बैंक ने आदेश दिया है कि, मनपा पहले पैसा भरे और एनओसी लेकर जाए। ज्ञात हो कि, पिछले 35 दिनों से सिटी बस सेवा बंद है। दोबारा शुरू करने के लिए मनपा ने महाराष्ट्र बैंक से बसों का एनओसी देने की मांग की थी। हालांकि, मनपा द्वारा दो 2 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने को लेकर बैंक ने एनओसी जारी करने से इनकार कर दिया। 

पुरानी ठेकेदार संस्था 'पृथ्वी टूर्स एंड ट्रैवल्स' पर 80 लाख की रॉयल्टी देने का आरोप लगाते हुए नगर निगम ने एक मार्च को सभी बसों को जब्त कर लिया था। लगभग 15 दिन बाद नया ठेका 'साह टूर्स एण्ड ट्रेवल्स' को दिया गया; हालांकि, पृथ्वी ट्रेवल्स के निदेशक द्वारा 2 करोड़ 43 लाख रुपये की शेष ऋण राशि नहीं भरने के कारण बैंक ने बसों को अपने कब्जे में ले लिया और बसों को चलाने के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया। 

यदि नया ठेकेदार ऋण नहीं चुकाता है, तो नगर निगम स्वयं ऋण चुकाएगा, लेकिन बैंक को पहले बैंक को एनओसी देनी चाहिए; लेकिन चूंकि बैंक अब जोखिम लेने को तैयार नहीं है, इसलिए बैंक ने यह स्थिति ले ली है कि नगर निगम पहले ऋण चुकाए, उसके बाद ही हम एनओसी जारी करेंगे। इसलिए पिछले सप्ताह से कोई समाधान नहीं निकला है। अब शहरवासियों का ध्यान इस बात पर है कि शेष राशि का भुगतान कौन करेगा और सिटी बस सेवा कब से शुरू होगी।