logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

पहले किया नाबालिग का अपहरण, फिर राजस्थान में ले जाकर बेंचा; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार 


अमरावती: नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसकर पहले उसका अपहरण किया, फिर उसे राजस्थान में ले जाकर बेच दिया। यह सनसनीखेज मामला जिले में सामने आया है।  इस मामले में गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी नाबालिग का सौदा करने वाले पति-पत्नी और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संतोष इंगले, पति मुकेश राठौड़ और पत्नी चंदा मुकेश राठौड़ सभी अकोला निवासी के रूप में की गई है। वहीं इस मामले की मुख्य आरोपी और उसका प्रेमी अभी फरार हैं। 

गाडगे नगर थाना अंतर्गत रहने वाली नाबालिग युवती 27 जनवरी को घायल हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की तीन आरोपियों द्वारा बच्ची को  राजस्थान राजस्थान में बेंच दिया है। पुलिस ने तुरंत तीनो आरोपियों को ट्रेस किया और अकोला से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान इस प्रकरण की मुख्य आरोपी और उसका प्रेमी फरार होने में कामयाब हो गए। 

शादी के नाम पर बेचा 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने पैसो का लालच देकर नाबालिग का अपहरण किया। इसके बाद उसे लेकर राजस्थान पहुंचे और एक आदमी के साथ उसकी शादी करा दी। इसके एवज में व्यक्ति से लाखों रुपये लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 370 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसी एक साथ फरार आरोपियों की खोज भी शुरू कर दी है।