logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पहले वर्षा अब कीट एवं फफूंद जनित रोगों का प्रकोप, तुअर, सोयाबीन के उत्पादन में भी कमी आने की आशंका


अमरावती: जिले में दो सप्ताह से भारी बारिश हो रही है. 15 व 16 सितंबर को जिले में बाढ़ की स्थिति थी. नदियों और नहरों के किनारे के खेतों में पानी भर गया और नदियों और नहरों में बाढ़ आने से फसलें बर्बाद हो गईं. 

तीन दिन से लगातार बारिश और बादल छाए रहने से फसलें फफूंदजनित रोगों और कीड़ों से प्रभावित हो रही हैं. जिले में आए दिन हो रही भारी बारिश से सोयाबीन, कपास, अरहर की फसल को काफी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर फसल पानी में सड़ रही है. जबकि अरहर की फसल के फूल कीट की समस्या से ग्रस्त हैं. इसलिए फसल को बचाने के लिए छिड़काव करना होगा.

लेकिन, बारिश होने पर भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जा सकता है. जिले में हर तरफ भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. फसल बर्बाद होने की स्थिति है. रोजाना हो रही बारिश से अनाज उजड़ रहा है.

कई खेतों में बारिश का पानी जमा होने से फसलें सड़ने लगी हैं. सोयाबीन और सब्जियों जैसी फसलों पर भारी असर पड़ रहा है. कंदीय सब्जियों की फसलें सड़ने लगी हैं. सबसे ज्यादा नुकसान फूल और टमाटर की फसल को हुआ है.