logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

पहले नाबालिग बेटी के बांधे हाथ, फिर उसी के सामने बड़ी बेटी के साथ किया बलात्कार 


अमरावती: बेटी-पिता का रिश्ता बेहद पवित्र और अनमोल होता है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इन रिश्तों को तार-तार करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही एक मामला नंदगांव पेठ थाना अंतर्गत सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। यहीं नहीं आरोपी यह सब अपनी छोटी बेटी के सामने करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बच्चियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फ़िलहाल आरोपी फरार है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद शहर में खलबली मच गई है। 

आरोपी मज़बूरी का काम करता है और उसे शराब की लत है। जिसके कारण पत्नी कई सालों से उससे अलग रहती है। आरोपी की तीन बेटियां हैं, जिनमें दो आरोपी और एक अपनी माँ के साथ रहती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सितंबर 2022 में रात में सोते समय बड़ी बेटी के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। इस दौरान बेटी जाग गई तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आवाज के कारण बाजू में लेती हुई छोटी बेटी भी जाग गई। पिता द्वारा बहन के साथ जबरदस्ती करते देख छोटी ने उन्हें समझने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी समझने के बजाय छोटी बेटी के हाथ पैर बांध दिए और उसके सामने ही बड़ी बेटी के साथ बलात्कार किया। 

अपनी आंखों के सामने बड़ी बहन के साथ यह सब होते देख नाबालिग रोने लगी। इसके बाद आरोपी ने दोनों को अगर किसी को बताया तो जाने से मारने की धमकी दी। इस धमकी से दोनों नाबालिग डर गई। इसके बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए और रोज वह नाबालिग के साथ अत्याचार करने लगा। लगातार हो रहे प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग नंदगांव पेठ थाना पहुंचे और पूरी आपबीती बताई। 

पिता द्वारा नाबालिगों के साथ किया गए अत्याचार की बात सुन पुलिस  भी सन्न रह गई। नाबालिगों की शिकायत पर पुलिस ने कुकर्मी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू  कर दी। वहीं शिकायत दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया है।