logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए पांच नाम तय, डॉ मिलिंद बाराहाटे का नाम चर्चा में


अमरावती: संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के नौवें कुलपति पद के लिए 'शॉर्ट लिस्ट' के अनुसार 43 उम्मीदवारों में से अंतिम पांच नाम तय कर लिए गए हैं। 20 जनवरी को होने वाले साक्षात्कार के लिए इन पांच योग्य अभ्यर्थियों को शनिवार को राजभवन से ई-मेल भेजा गया है। इसमें पांच उम्मीदवार मिलिंद बाराहाटे (नागपुर), एएम महाजन (नांदेड़), रामचंद्र मंथलकर (नांदेड़), एएम महाजन (जलगांव) और राजेश गच्छे (पुणे) शामिल हैं।

11 और 12 जनवरी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में कुलपति चयन समिति द्वारा ली गई 43 उम्मीदवारों की सूची में, कई लोग अमरावती विश्वविद्यालय के तहत कुलपति पद के लिए दौड़ में थे।

हालांकि इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि अंतिम पांच उम्मीदवारों की सूची में अमरावती विश्वविद्यालय के अंतर्गत कोई भी नाम सामने नहीं आया है. राज्यपाल रमेश बैस 20 जनवरी को राजभवन में पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे। अमरावती के नए कुलपति कौन होंगे, यह वो तय करेंगे।