logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राजुरवाड़ी इलाके में बाढ़ ने मचाई तबाही, लगातर 9 घंटे हुई बारिश, नागरिकों के घर में घुसा पानी


अमरावती: सोमवार शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक 9 घंटे तक चली लगातार भारी बारिश के कारण मोर्शी तहसील के राजुरवाड़ी क्षेत्र में नदी-नालों में बाढ़ आ गई और नागरिकों के घरों में पानी घुस गया। हर जगह पानी भर जाने से काफी अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में टखनों तक घुस गया है, जिससे सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। 

आज बुधवार को सुबह 11 बजे से फिर से पानी का बहाव जारी रहा, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ज़मीन का कटाव हो गया है और खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं। राजुरवाड़ी, कमलापुर, शिरलस, कवठाल, निंभारणी समेत कई गाँवों के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खेत पानी में डूब जाने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

मोर्शी तहसील के राजुरवाड़ी, कवठाल, भांबोरा, तुलजापुर, निंभारणी, ​​कमलापुर, शिरुर और शिरलस गाँवों में गदाभुकी नदी और रेत नाला में बाढ़ आ गई। पानी गाँव के घरों में घुस गया। नदी और नाले के किनारे के खेत और 100 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई हैं।