logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: अचलपुर में 26 विद्यार्थी हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार


अमरावती: जिले के अचलपुर तहसील के अंतर्गत वडगांव से आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहाँ आदिवासी एकलव्य मॉडल रेजीडेंसी स्कूल के 26 छात्र सुबह के समय नाश्ता करने के बाद विषबाधा के शिकार हो गए. वडगांव के आदिवासी एकलव्य मॉडल रेजीडेंसी स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं, जिनमें स्थानीय और पंचक्रोशी के छात्र और छात्राएं शामिल हैं. आज सुबह छात्रों ने अल्पाहार लिया जिसके बाद लगभग 25 से 26 छात्र मतली, उल्टी और दस्त से पीड़ित होने लगे. इसके बाद छत्रों को तुरंत अचलपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन जावंजल, स्नेहल बैंग, डॉ. राठी और डॉ मडघे ने छात्रों का उपचार किया. छात्रों को अस्पताल में भरती किए जाने के बाद घटना की जानकारी मिली. घटना की जानकारी मिलने पर अचलपुर के तहसीलदार संजय गरकल ने घटना का निरीक्षण किया. गरल ने इसके पश्चात जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल छात्रों की स्थिति ठीक है और वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे.