logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravayti: सेंट्रल जेल में कृषि सेवक के पद पर पहली बार महिला का चयन, उत्कृष्ट खेती कर प्रतिदिन 300 किलो सब्जी की पैदावार


अमरावती: एक ओर जहां चर्चा है कि पूरा राज्य बंजर है, वहीं दूसरी ओर अमरावती में ब्रिटिशकालीन सेंट्रल जेल के कैदियों ने महज दस महीने में 15 लाख की भारी भरकम कृषि आय जुटा ली है. इस जेल के खेत में उगाई जाने वाली कृषि उपज का नियंत्रण राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किया जाता है. दिलचस्प बात यह है कि अमरावती सेंट्रल जेल में कृषि सेवक के पद पर पहली बार किसी महिला का चयन हुआ है, जो बेहतरीन खेती कर रही है.

अमरावती सेंट्रल जेल में कैदियों को अपना भोजन तैयार करने के लिए हर दिन सब्जियां खरीदनी पड़ती थीं. लेकिन अब यहां बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन हो रहा है. कैदी रोजाना कुल 300 किलो सब्जियां सप्लाई करते हैं. 150 किलो सुबह और 150 किलो शाम को, जो कैदियों के दैनिक भोजन के लिए उपयोग की जाती हैं. जबकि बाकी सब्जियां कृषि उत्पादन बाजार समिति के माध्यम से बेची जाती हैं. 

इसके साथ ही जेल में दो बैल, एक बैलगाड़ी, कृषि कार्य के औजार, पचास से ऊपर की बकरियां भी यहां पाली जाती हैं. यहां से बकरे और हिरन भी बेचे जाते हैं. कृषि सहायक प्रतिभा विरुलकर ने बताया कि इससे अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. 

देखें वीडियो: