logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पूर्व मंत्री बच्चू कडु को अदालत से झटका, गिरगांव कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा


अमरावती: पूर्व मंत्री और प्रहार प्रमुख बच्चू उर्फ़ ओमप्रकाश कडु (Bachhu kadu) को बड़ा झटका लगा है। सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने को लेकर बुधवार को मुंबई की गिरगांव कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्ञात हों कि, 2018 में एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान कडु ने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इसी को लेकर अदालत ने कडु के खिलाफ गैर जमानती वैरांट जारी किया था। 

जमानत याचिका की खारिज 

प्रहार प्रमुख ने जारी वैरांट के खिलाफ अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। जिसको कोर्ट ने याचिका को रद्द करते हुए कडु को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

क्या है मामला?

2018 में एक राजनीतिक आंदोलन के दौरान निर्दलीय विधायक बच्चू कडू पर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव भाऊराव गावित पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। उस समय राज्य में बड़ी सुर्खियां हासिल की थी। इसके बाद मंत्रालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने मुख्य भवन के खुले स्थान पर धरना भी दिया। गवर्नमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी थी कि जब तक कडू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक मंत्रालय में काम ठप करने का आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि कडू ने दावा किया कि उन्होंने संबंधित अधिकारी को नहीं पीटा। लेकिन गवर्नमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आक्रामक रुख अपनाने पर मरीन लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया।