logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती की सांसद नवनीत राणा के ख़िलाफ़ पूर्व पुलिस कर्मियों ने खोला मोर्चा,आयुक्त से कार्रवाई की मांग की


अमरावती- कथित लव जिहाद के मामले में शहर के राजापेठ पुलिस थाने में हंगामा करने वाली सांसद नवनीत राणा के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है.मंगलवार को महाराष्ट्र सेवानिवृत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंग से मुलाकात कर उन्हें सांसद के ख़िलाफ़ कार्रवाई किये जाने का निवेदन सौंपा। निवेदन देने पहुंचे सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने कहां की उस दिन राजापेठ पुलिस थाने में सांसद नवनीत राणा ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से सलूख किया वह एक जनप्रतिनधि को शोभा नहीं देता।यह न केवल उनका सवाल है बल्कि अपनी सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के आत्मसम्मान का भी सवाल है.आये दिन जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस कर्मियों के आत्मसम्मान को ठोस पहुँचाने का जो काम हो रहा है वह गलत है इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
पुलिस आयुक्त से मिले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत डीवायएसपी शेख सुलतान के मुताबिक समाज में अब सेना के साथ ही पुलिस का सम्मान बढ़ रहा है.हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं हमारी पार्टी पुलिस फ़ोर्स है जिसके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व, इसी के तहत हमने पुलिस कर्मियों से गलत व्यवहार करने वाली सांसद नवनीत राणा से कार्रवाई की मांग की है.