logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मनपा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी, पुलिस में मामला दर्ज


अमरावती: नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ब्रह्मानंद दादाराव भाटकर (52) की शिकायत पर आरोपी शुभम प्रभु हुमाने (29) और प्रभु लक्ष्मण हुमाने (55) के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़ित दोनों परिचित है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित का बेटे की शिक्षा पूरी हो गई थी और वह नौकरी की तलाश में थे। परिचित होने के कारण इस बात की जानकारी आरोपियों को थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी पीड़ित के पास पहुंचे और बेटे को अमरावती मनपा में संविदा के आधार पर क्लर्क की नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके लिए उसने ब्रह्मानंद भाटकर से 25-25 हजार कुल 50 हजार रुपये की मांग की।

बेटे की नौकरी के सवाल पर पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गये। उन्होंने आरोपियों को नौकरी के लिए पैसे देने के लिए तैयार हो गए। इसके कुछ दिन बाद आरोपी पैसे लेने पहुंचे। पीड़ित ने अपने दोनों बच्चों की नौकरी के लिए 40 हजार और उनकी बहन ने अपने बच्चे के लिए 25 हजार रूपये कुल 65 हजार रूपये दिए। पैसे मिलने के बाद भी जब बच्चों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की। लेकिन इस दौरान दोनों आरोपी टाल मटोल करने लगी।

खुद के साथ धोखाधड़ी की का अंदेशा होते ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही। इससे आरोपियों ने ब्रह्मानंद को चेक दिया। हालांकि, अकाउंट में पैसे नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसको लेकर जब आरोपियों को से बात की तो दोनों ने बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित अस्पताल पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।