logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

घरकुल लाभार्थियों को मिली राहत, अमरावती जिले में मुफ्त रेत वितरण को मिली रफ्तार


अमरावती: जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले  की पहल पर अमरावती जिले में घरकुल लाभार्थियों को पांच ब्रास रेत  मुफ्त देने की योजना को तेज रफ्तार मिल चुकी है। अब तक 7,710 लाभार्थियों को करीब 9,427 ब्रास रेत का वितरण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को घर निर्माण में बड़ी राहत मिली है।

प्रशासन द्वारा घरकुल निर्माण के लिए पाँच चरणों में रेत वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में अब तक 54,949 घरकुलों को मंजूरी दी गई है, और इनमें से हजारों लाभार्थी वाळू वितरण का लाभ ले चुके हैं।

जिले में घरकुल निर्माण के लिए कुल 2,15,014 ब्रास रेत की मांग दर्ज हुई है। इसके लिए स्थानीय उपयोग हेतु 165 रेत घाटों को आरक्षित रखा गया है। इससे 54,918 ब्रास रेत का स्टॉक उपलब्ध है। खास बात यह है कि इनमें से एक भी रेत घाट नीलामी में नहीं गया, जिससे पूरा भंडार केवल घरकुल लाभार्थियों के लिए सुरक्षित रखा गया है।