logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

छात्रा ने दोस्ती करने से किया इनकार, आरोपी ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी


अमरावती: एक तरफा प्यार में युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा. इतना ही नहीं, साथ में भाग चलने का कहते हुए लड़की के साथ छेड़छाड की. इस बात से परेशान होकर महाविद्यालय की छात्रा ने पुलिस थाने में शिकायत दी, तब आरोपी ने युवती को शिकायत वापस लेने के लिए चेहरे पर तेजाब फेंककर बदसूरत बना दूंगा, ऐसी धमकी दी. इस बात से घबराकर छात्रा ने गाड़गे नगर पुलिस थाने में शिकायत दी. पुलिस आरोपी दिलीप पातोडे की तलाश कर रही है. आरोपी दिलीप बजरंग पातोडे है. 

पीड़ित 19 वर्षीय छात्रा ने गाड़गे नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में वह पिछले एक वर्ष पहले पढ़ाई करने के लिए शहर में आयी. इस बीच उसकी पहचान आरोपी दिलीप पातोडे के साथ हुयी. दिलीप एक तरफा प्यार में युवती का पीछा करने लगा. इतना ही नहीं तो धमकी देते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा. 

अगर विवाह नहीं करना है, धमकिया देता था, युवती ने उसके पालकों को इसकी जानकारी दी. जिससे तंग आकर उसने आरोपी दिलीप की पुलिस में दी शिकायत कर दी. यह रिपोर्ट वापस लेने के लिए वह युवती पर दबाव डाल रहा था. यदि बात नहीं मानी, तो तेरे चेहरे पर तेजाब फेंककर बदसूरत बना दूंगा, ऐसी धमकी दी.पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.