logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती-नागपुर हाईवे पर 6 करोड़ का सोना-चांदी जब्त, 'एसएसटी' और पुलिस की बड़ी कार्रवाई


अमरावती: वर्धा-अमरावती सीमा के पास अमरावती ग्रामीण पुलिस और एसएसटी की टीम ने  मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने नागपुर से अमरावती की ओर आ रहे एक मिनी मालवाहक वाहन की जांच की, जिसमें 5 करोड़ 17 लाख रुपए का सोना और चांदी बरामद हुआ। इसके साथ ही 'सिक्वेल ग्लोबल प्रेशियस लॉजिस्टिक्स' कंपनी के वाहन को भी जब्त कर लिया गया  

शुरुवाती जांच में इस माल के साथ कुछ बिल भी प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि के लिए तिवसा पुलिस ने इस सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग और चुनाव विभाग भी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं।  

यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा पर सक्रिय पुलिस और राजस्व विभाग के चेकपोस्टों के अंतर्गत की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह सोना-चांदी किसके लिए और कहां भेजा जा रहा था।