logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब चलेगी पुणे से अमरावती के लिए स्पेशल ट्रेन


अमरावती: रेलवे ने पुणे और अमरावती के बीच नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 10 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रात 10.45 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे अमरावती पहुंचेगी।

अमरावती-पुणे एक्सप्रेस 9 मार्च से हर शनिवार और सोमवार को शाम 7.50 बजे अमरावती से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.25 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन से पुणे से अमरावती रूट के यात्रियों को फायदा होगा।

यह ट्रेन उरुली, केडगांव, दौंड जंक्शन, जिंती रोड, जेवर, कुर्डुवाडी, बार्शी टाउन, उस्मानाबाद, लातूर, लातूर रोड, परली वैजनाथ, परभणी, पूर्णा, वसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मुर्तिजापुर और बडनेरा में रुकेगी।

इस ट्रेन में कुल 17 ICF कोच हैं. इसमें एक फर्स्ट एसी, एक एसी 2 टियर, दो एसी-3 टियर, 5 स्लीपर क्लास, 8 जनरल सेकेंड क्लास के साथ लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन होंगे। इस ट्रेन के लिए आरक्षण 9 मार्च से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगा।