logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कुपोषण मुक्ति के लिए सरकारी एजेंसियों को समन्वय बनाकर काम करना चाहिए: कलेक्टर सौरभ कटियार


अमरावती: नवसंजीवनी, मिशन मेलघाट और कोर कमेटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज चिखलदरी स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित की गई। यहां जिलाधिकारी सौरभ कटियार ने आज निर्देश दिये कि कुपोषण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल कल्याण विभाग समन्वय बनाकर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करें।

उन्होंने कहा कि नवसंजीवनी योजना के माध्यम से मेलघाट की समस्याओं को हल करने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों को समन्वय से काम करना चाहिए। कुपोषण दूर करने में सामुदायिक एवं उपचार केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र, ग्राम बाल विकास केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविश्यंत पांडा, सहायक कलेक्टर एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी रिचर्ड यानथन, वन संरक्षक डॉ. सुमंत सोलंके सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।