logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सोयाबीन की सरकारी खरीद चार दिन में ही बंद, जिले में 4 लाख क्विंटल सोयाबीन की नहीं हुई बिक्री


अमरावती: फरवरी माह शुरू होते ही सोयाबीन में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोयाबीन के किसान 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल भाव की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन सोयाबीन का भाव गिरकर 4 हजार 300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। किसानों के पास लगभग चार से पांच लाख क्विंटल सोयाबीन बिना बिके पड़ी है। इसलिए सरकार की गारंटी मूल्य के अनुसार जिले में सोयाबीन की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।

सरकारी खरीदी में सोयाबीन का भाव 4 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा था। लेकिन यह सरकारी खरीद सिर्फ चार-पांच दिनों के लिए बंद कर दी गयी थी। इन चार दिनों में सरकारी खरीदी केंद्र पर 3 हजार 349 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी हुई।

ऐसे में अब इस सरकारी सोयाबीन खरीदी केंद्र के बंद होने से सोयाबीन किसानों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है. इसलिए किसानों की मांग है कि सरकार तुरंत काम शुरू करे।

देखें वीडियो: