logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Graduate Election 2023: मतदान हुआ समाप्त, 50 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का किया उपयोग


अमरावती: विधान परिषद के अमरावती विभाग के स्नातक चुनाव के लिए आज मतदान समाप्त हो गया। विभाग के पांच जिलों में कुल 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी के साथ 23 उम्मीदवारों की किस्मत मत पति में कैद हो गई। वहीं दो फ़रवरी को चुनाव के परिणाम आएंगे।

अमरावती विभाग के सभी में 262 मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन सुबह से ही मतदान बेहद धीमे रहा। दोपहर बाद लगा मतदान में रफ़्तार पकड़ेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि अमरावती के मुकाबले यवतमाल और वाशिम में मतदाता अपने घरों से निकले और खुलकर वोट दिया।

भाजपा-कांग्रेस में मुख्य मुकाबला

विधान परिषद के चुनाव में कुल 23 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। भले ही चुनाव में इतने उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के डॉ. रणजीत पाटिल और कांग्रेस के धीरज लिंगाड़े के बीच है।