logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

निधि उपयोग ‘नहीं’ होने पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जाहिर की नाराजगी, कहा - अधिकारियों की निष्क्रियता करनी होगी दूर, मेलघाट के 22 गांवों में जल्द बिजली लाने का दिया आश्वासन


अमरावती: राजस्व मंत्री और अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अमरावती में जिला योजना समिति की समीक्षा की. बैठक के दौरान जिला योजना विभाग द्वारा तय की गई 125 करोड़ की राशि विभिन्न विभागों द्वारा खर्च नहीं किए जाने की बात पर चन्द्रशेखर बावनकुले ने नाराजगी व्यक्त की.

खुद पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात को कहा कि अधिकारी प्रशासनिक लोगों को काम के लिए समय नहीं देते, अधिकारी आलस्य से भरे हैं, अधिकारी लोगों से नहीं मिलते, टालमटोल करते हैं. उन्होंने कहा कि इसी के चलते अगले एक-दो महीने में हम जिला योजना विभाग की बैठक करेंगे और इस बैठक में हम पिछले तीन वर्षों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों में जो निष्क्रियता उसे दूर करेंगे.

बिजली की बात करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “अमरावती के मेलघाटा में 22 गांवों में बिजली नहीं है, उसके लिए हम 54 करोड़ रुपये का फंड लाएंगे। केंद्र सरकार से वन विभाग से अनुमति लेंगे और उन गांवों में बिजली लाएंगे.” कुल मिलाकर, पालक मंत्री ने अमरावती डीपीसी फंड के उपयोग नहीं करने को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई.