logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अकोला-अमरावती राजमार्ग के निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत माता को समर्पित: नितिन गडकरी


अमरावती: अमरावती के बडनेरा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजपथ पर बडनेरा वाई पॉइंट पर बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्तंभ स्मारक का अनावरण किया। साथ ही इस दौरान इस राजमार्ग के निर्माण और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

यह निर्माण कार्य 3 जून 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ 2022 शाम 5 बजे समाप्त हुआ। श्रमिकों ने लगातार 105 घंटे और 33 मिनट तक काम कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही इस कार्य की सफलता हेतु निरंतर और समर्पित भावना से प्रयास करने वाले सभी 728 श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस स्मारक पर सभी श्रमिकों के नाम उकेरे गए हैं।

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि अकोला-अमरावती राजमार्ग के इस निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह विशेष प्रसन्नता की बात है कि यह रिकार्ड अमरावती-अकोला जिले में दर्ज हुआ है।

गडकरी ने यह भी कहा कि अब इस हाईवे की वजह से अमरावती और अकोला के बीच की दूरी महज 50 मिनट में तय की जा सकेगी।उन्होंने इस विश्व रिकॉर्ड कार्य के लिए राजपथ के सीएमडी जगदीश कदम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और सभी संबंधित व्यक्तियों को बधाई दी।