logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोनपापड़ी की आड़ में गुटखे की बिक्री, साबुनपुरा इलाके से 9 लाख रुपए का गुटखा जब्त


अमरावती: विशेष दस्ता सीआईयू टीम ने साबुनपुरा में एक व्यापारी के घर से करीब 9 लाख का गुटखा जब्त किया है. आरोपी सोनपापड़ी कारोबार की आड़ में अवैध गुटखा थोक में बेच रहा था.

आरोपी का नाम साबुनपुरा निवासी  श्रीनिवास राधाकिसन झंवर (56) है. श्रीनिवास झंवर का साबणपुरा में घर है. ग्राउंड फ्लोर पर उसकी सोनपापड़ी की थोक और खुदरा दुकान है. सोनपापड़ी कारोबार की आड़ में श्रीनिवास झंवर अवैध गुटखा की थोक बिक्री करता है.

सीआईयू टीम के एपीआई महेंद्र इंगले को इस बात की गोपनीय जानकारी मिली. फिर उन्होंने श्रीनिवास के घर पर छापा मारा और वहां से 9 लाख 1 हजार 960 रुपये के विभिन्न प्रकार के गुटखा का माल जब्त किया.

महाराष्ट्र में 15 से 16 अलग-अलग कंपनियों के पास प्रतिबंधित गुटखा, खर्रा, सांगुधी तंबाकू का स्टॉक है. अधिक जानकारी मिलने के बाद पता चला कि बडनेरा के चाँद नमक व्यक्ति ने भी उससे माल ख़रीदा है. पुलिस ने श्रीनिवास के घर से 9 लाख का गुटखा का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया और श्रीनिवास समेत बडनेरा के शेख चांद के खिलाफ खोलापुरीगेट पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया.