logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तिवसा और वरूड में ओलावृष्टि, फसलें हुईं बर्बाद, किसानों को लाखों रुपये का नुकसान


अमरावती: वरुड और तिवसा तहसील में मंगलवार दोपहर तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे संतरे के बगीचों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। वरुड तहसील में बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई है, जबकि कई घरों के टिन उड़ गए हैं.

एक-दो दिन से अमरावती जिले में तूफानी बारिश कहर बरपा रही है और मंगलवार 14 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे तिवसा, वरुड, चांदुर रेलवे तहसील के कई गांवों में तूफान के साथ भारी बारिश हुई.

भरवाड़ी गांव और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई. इसमें संतरे के बागवान किसानों के खेतों में भारी मात्रा में अंबिया बहार नष्ट होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. 

मंगलवार 14 मई को तिवसा तहसील के भरवाडी, ठाणाठुनी, वरखेड़, तिवसा, मोझरी आदि गांवों में भारी बारिश हुई. इसके साथ ही भरवाड़ी और ठाणाठुनी इलाके में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. इस बारिश में क्षेत्र में बड़ी संख्या में संतरे के पेड़ जमीन पर गिर गए, जिससे संतरा किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं, तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों पर लगे टिन की चादरें भी उड़ गईं. किसानों ने प्रशासन से नुकसान का निरीक्षण कर मुआवजे की मांग की है.