logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कुएं में मिली सर कटी लाश, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू 


अमरावती: वरुड तहसील में एक कुएं से बिना सर और हाथ वाली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। कुएं के अंदर से बरामद बोर में धढ़ मिला है। शुरूआती जांच में हत्या कही और कर यहाँ लाकर फेंक दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

एकलविहिर गांव के एक खेत के कुएं के पानी से बदबू आ रही थी। यह देख किसान ने कुएं से पानी निकालना शुरू किया। कुएं का पूरा पानी निकालने के बाद कुएं में दो बोरे देखे गए, जिनमें से दुर्गंध आ रही थी। इसलिए बैग निकाल लिए गए। उस समय एक बोरे में इंसानी लाशें (कंकाल जैसी) और दूसरे बोरे में पत्थर थे। दोनों बोरे एक दूसरे से बंधे हुए थे। लाश ऊपर नहीं आए इसलिए पत्थर का बोरा बांधा गया। 

पुलिस के लिए टेढ़ी खीर 

शरीर पर कोई मांस नहीं बचा है, सिर नहीं है, हाथ नहीं है, इसलिए शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शरीर में नीली जींस पैंट है और यह युवक का शव होना चाहिए. उसके आधार पर वरुड़ पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हरकत एक माह पहले की गई होगी। पुलिस का कहना है कि यह पूर्व नियोजित साजिश है।