logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

13 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के लिए मुख्याध्यापिका ने किया विवश,सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज


अमरावती: शहर के खंडेलवाल नगर परिसर में रहने वाली एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र के अपहरण के मामले में मुख्याध्यापिका के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ है। तखतमल इंग्लिश हाईस्कूल में पढ़ने वाले 13 वर्षीय चैतन्य दिवाकर सिसोदे नामक 8 वी के छात्र ने 8 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अपनी जिंदगी को ख़त्म कर लेने जैसा निर्णय लेने से पूर्व छात्र के द्वारा लिखे गए सुसाईड नोट में उसने इस तरह का कदम उठाने के लिए स्कुल की मुख्याध्यापिका वैशाली चिखलकर-रौंदलकर को जिम्मेदार बताया था.मृतक चैतन्य की माँ अंजलि द्वारा दी गई शिकायत के बाद बडनेरा पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए प्रवृत किये जाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार मृतक की माँ 8 सितंबर को घर का किराना लाने के लिए घर से बाहर गयी थी.घर लौटने के बाद उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए बेटे चैतन्य को आवाज लगाई मगर उन्हें कोई प्रतिसाद नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया उसका भी जवाब नहीं मिला।जिसके बाद खिड़की से देखने पर चैतन्य फांसी के फंदे पर झूला दिखाई दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चैतन्य की माँ को बेटे की लाश के पास से एक सुसाइड नोट अंग्रेजी भाषा में लिखा मिला जिसमें लिखा था. स्कुल की क्लास शुरू रहने के दौरान वह अपने एक मित्र से मिलने क्लास से बाहर गया जिस वजह से उसे सजा दी गई.जिसके चलते सहपाठी उस पर हंसे। मृतक चैतन्य की माँ ने सुसाइड नोट पुलिस को दी है जिसके आधार पर मुख्याध्यापिका वैशाली चिखलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।