logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में भी हीट एंड रन; तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को उड़ाया, आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर


अमरावती: जहां पूरे देश में पुणे में कार दुर्घटना की घटना की चर्चा हो रही है। वहीं, अमरावती शहर के गाडगे नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत सम्मति कॉलोनी इलाके में एक तेज रफ्तार कार चालक ने दिनदहाड़े एक बाइक चालक को उड़ा दिया। बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। 

अमरावती शहर के किशोर नगर निवासी भीमसेन वाहने अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर कठोरा रोड पर सम्मति कॉलोनी से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कार में सवार युवक ने बाहर निकलकर घायल को देखा और वापस कार में बैठकर फरार हो गया। 

कुछ देर बाद इलाके के नागरिकों ने भीमसेन वाहने को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 16 मई को उनकी मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। 

किंतु 23 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे परिजनों और शहर के नागरिकों में पुलिस के प्रति रोष है।